iPhone के लिए डायरी ऐप

अपनी डायरी एक नन्हे भूत से लिखवाइए

हर शाम Yoru देखता है कि आपके iPhone को आज के दिन के बारे में क्या-क्या पता है, और फिर आपसे कुछ छोटे सवाल पूछता है। जवाब एक शब्द में दीजिए या बोलकर। एंट्री Yoru आपकी कही बातों से लिखता है।

जल्द ही App Store पर

iOS 27 या उसके बाद वाले iPhone पर चलता है। पहले 7 दिन मुफ़्त हैं।

शाम को क्या होता है

आज आपने क्या किया, यह तो महीने भर बाद भी याद रहेगा। पर उस वक़्त मन कैसा था, वह अक्सर भूल जाता है। रोज़ रात डायरी लिखने का इरादा तो बहुत लोग करते हैं, पर दूसरे हफ़्ते तक आते-आते ज़्यादातर का छूट जाता है। और अगर आप चाहते हैं कि हर पन्ना अच्छा लिखा जाए, तो कोरे पन्ने के आगे क़लम और जल्दी रुक जाती है। इसलिए लिखने का काम Yoru पर छोड़ दीजिए।

  1. Yoru आपके दिन पर नज़र डालता है

    वह आपकी खींची फ़ोटो, कैलेंडर, आपके रुकने की जगहें, स्टेप्स, नींद और वर्कआउट देखता है। उन घंटों पर भी उसका ध्यान जाता है जिनका कहीं कोई रिकॉर्ड नहीं, जैसे घर पर बीती इतवार की दोपहर। कोई सुराग़ ग़लत हो तो सही नहीं दबाइए, वह हट जाएगा।

  2. वह कुछ छोटे सवाल पूछता है

    “आज लंच में स्टेशन के पास छोले-भटूरे खाए न? कैसे थे?” एक शब्द टाइप कीजिए या माइक दबाकर बोलिए। आप किसी एक मैसेज का अलग से जवाब दे सकते हैं, Yoru से कोई बात राज़ रखने को कह सकते हैं, उसकी कोई ग़लतफ़हमी दूर कर सकते हैं, या उस पल को मूड का एक रंग दे सकते हैं। बात पूरी हो जाए तो आज के लिए बस इतना दबाइए।

  3. फिर वह एंट्री लिखता है

    एंट्री आपके शब्दों से बनती है। दिन का कोई आँकड़ा ख़ास लगे, तो Yoru उसे भी जोड़ सकता है, जैसे 12,000 स्टेप्स या साढ़े सात घंटे की नींद। जो बातें आपने बताई नहीं, या जो आपने महसूस नहीं किया, वह अपनी तरफ़ से नहीं गढ़ता। जो बदलना हो बदलिए, फिर फ़ाइनल करें दबाइए।

Yoru

आज लंच में स्टेशन के पास छोले-भटूरे खाए न? कैसे थे?

भटूरे एकदम फूले-फूले थे। अकेले खाने का भी अपना मज़ा है

  • खुशी
  • राहत
  • थकान
  • बेचैनी
  • ठीक-ठाक

ड्राफ़्टलंच में स्टेशन के पास वाले छोले-भटूरे खाए। भटूरे एकदम फूले-फूले थे। अकेले खाने का भी अपना मज़ा है। आज 12,400 स्टेप्स हुए।

रंग वाला हिस्सा स्वास्थ्य ऐप से आया है। बाक़ी सब आपने ख़ुद कहा।

आपको क्या मिलता है

दिन का एल्बम

आपकी फ़ोटो उस रास्ते के साथ-साथ चिपकी होती हैं जिससे आप गुज़रे, और हर पल के पास वह मूड तैरता रहता है जो आपने चुना था।

कार्ड और कहानी

यही दिन कार्ड में भी पढ़ सकते हैं, हर पल का एक कार्ड। या कहानी में, सादे टेक्स्ट की तरह, जिसे कॉपी करके कहीं भी चिपका सकते हैं।

रिकैप

हफ़्ते, महीने, तीन महीने या पूरे साल को पलटकर देखिए। कौन-सा मूड रंग सबसे ज़्यादा आया और किन जगहों पर आप बार-बार गए, सब सामने आ जाता है, साथ में Yoru की एक बात भी।

शेयर करने लायक़ मूड कार्ड

पूरे महीने के मूड रंग एक ही कार्ड में आ जाते हैं। उसे इमेज की तरह सेव कीजिए और जो भी पूछे कि महीना कैसा रहा, उसे भेज दीजिए।

नक़्शे पर आपका दिन

कोई भी एंट्री खोलिए, आप कहाँ-कहाँ गए, वह बिंदुओं और लकीरों में दिख जाएगा।

Markdown में एक्सपोर्ट

सेटिंग में डायरी एक्सपोर्ट करें से सारी एंट्री Markdown में सेव हो जाती हैं। आपकी डायरी ऐप के अंदर बंद नहीं रहती।

Yoru क्या-क्या देखता है

Yoru जितना ज़्यादा देख पाएगा, आपको उतना कम समझाना पड़ेगा। आपकी इजाज़त से वह इन चीज़ों का इस्तेमाल करता है:

  • उस दिन की फ़ोटो और वीडियो
  • कैलेंडर के इवेंट
  • आप कहाँ-कहाँ रुके और एक जगह से दूसरी जगह कैसे पहुँचे (स्थान की अनुमति “हमेशा” पर हो, तो सबसे पूरी तस्वीर बनती है)
  • स्वास्थ्य ऐप से स्टेप्स, नींद और वर्कआउट
  • दिन के वे हिस्से जिनका कोई सुराग़ नहीं, ताकि वह पूछ सके कि तब क्या हुआ था

इनमें से कोई भी चीज़ आप बंद रख सकते हैं, ऐप फिर भी चलेगा। बस Yoru के पास पूछने को कम होगा।

Apple Intelligence वाले iPhone पर Yoru डिवाइस पर ही लिखता है। बाक़ी iPhone पर आपकी सहमति मिलने के बाद वह एक बाहरी AI सेवा का इस्तेमाल करता है, और लिखने के लिए जो ज़रूरी है वही भेजता है: दिन के सुराग़, सेहत के आँकड़े, आपके जवाब और, अगर आप इजाज़त दें, तो फ़ोटो की छोटी कॉपियाँ। आपकी डायरी न बेची जाती है, न सार्वजनिक की जाती है। पूरी जानकारी प्राइवेसी पॉलिसी में है।

क़ीमत

7 दिन मुफ़्त

Yoru के साथ पहली बातचीत वाले दिन से ये 7 दिन गिने जाते हैं। न खाता बनाना है, न कार्ड डालना है।

US$49.99 सालाना या US$6.99 मासिक

ये अमेरिका की क़ीमतें हैं। App Store आपको आपकी अपनी करेंसी में क़ीमत दिखाता है, और ऐप की ख़रीदारी वाली स्क्रीन पर ठीक-ठीक रक़म लिखी होती है। मुफ़्त दिन ख़त्म होने पर कोई पैसा नहीं कटता। पैसे तभी लगते हैं जब आप सब्सक्राइब करें, और Apple अकाउंट की सेटिंग में जाकर आप कभी भी कैंसल कर सकते हैं।

आम सवाल

बाक़ी सवालों के जवाब और हमसे संपर्क का तरीक़ा सपोर्ट पेज पर है।